आगरा : दरोगा ने फॉर्च्यूनर और फ्लैट की डिमांड न पूरी होने पर पत्नी को खिलाया विषाक्त

आगरा : दरोगा ने फॉर्च्यूनर और फ्लैट की डिमांड न पूरी होने पर पत्नी को खिलाया विषाक्त

आगरा (जनवार्ता)। थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा लोकेश भाटी पर अपनी पत्नी को विषाक्त खिल देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता मीनाक्षी निवासी चांदपुर गांव वल्लभगढ़ फरीदाबाद ने आरोप लगाया है कि पति लगातार दहेज में फ्लैट और फॉर्च्यूनर कार की मांग करता रहा। मांग पूरी न होने पर उसने रविवार को घर पर मारपीट के बाद उसे जहर पिला दिया और घर से भाग गया।

rajeshswari

मीनाक्षी की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मथुरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का वहां इलाज चल रहा है। दोनों की शादी 21 अप्रैल 2021 को हुई थी और उनके छह महीने का एक बच्चा भी है।

मीनाक्षी ने बताया कि शादी के बाद से ही पति लोकेश दहेज में स्कॉर्पियो कार के अलावा फ्लैट और फॉर्च्यूनर की डिमांड करता रहा। डिमांड न पूरी होने पर वह तलाक की धमकी देता और नियमित मारपीट करता था। रविवार को दोपहर करीब तीन बजे खाना खाने घर आए लोकेश ने फिर फ्लैट-फॉर्च्यूनर की बात छेड़ी। जब मीनाक्षी ने कहा कि पिता ने शादी में एक करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं और अब इतने पैसे नहीं हैं तो लोकेश ने मारपीट शुरू कर दी और जहर पिला दिया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति अन्य महिलाओं से संबंध रखता है और इसका विरोध करने पर वह और ज्यादा हिंसक हो जाता था। लोकेश का भाई भी पड़ोस में रहता है और वह भी छेड़छाड़ की कोशिश करता था जिसकी शिकायत करने पर पति ने उसे ही पीटा।

इसे भी पढ़े   मैरा पाण्डेय ग्राउंड में बर्थडे पार्टी बनी बवाल, पन्नूगंज पुलिस की सख्ती; छह गिरफ्तार, पांच बाइक सीज

परिवार वालों ने थाने में शिकायत करने की कोशिश की तो थाना प्रभारी योगेश ने कहा कि पति दरोगा है तुम पुलिस वालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। क्यों इसके पीछे पड़ी हो क्या इसकी नौकरी खा लोगी। परिवार ने पुलिस कमिश्नर को भी फोन किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

लोकेश भाटी ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से देर से आने पर पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी ने खुद कोई पदार्थ खा लिया। उन्होंने दहेज उत्पीड़न के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।

मामले की जांच चल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार मीनाक्षी की हालत स्थिर है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पुलिस ने अभी तक लोकेश भाटी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज करने की पुष्टि नहीं की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *