“राव साहब” की अकड़ पुलिस के सामने धूल-धूसरित!

“राव साहब” की अकड़ पुलिस के सामने धूल-धूसरित!

बुलेट की रौब एक झटके में चकनाचूर

वाराणसी (जनवार्ता) : सड़क पर राज करने वाले “राव साहब” की घमंड भरी सवारी वाराणसी पुलिस की सख्त चेकिंग में बुरी तरह फंस गई। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड पर बुधवार शाम तेज रफ्तार से दौड़ती रॉयल एनफील्ड बुलेट की नंबर प्लेट पर चमकते बड़े-बड़े अक्षर “राव साहब” पुलिस की नजरों से बच नहीं सके।

rajeshswari

जैसे ही बुलेट चेकिंग पॉइंट के सामने पहुंची, पांडेयपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने तुरंत आदेश दिया “रोको! इसको रोक दो!” पुलिस टीम ने बुलेट को घेर लिया। सवार की सारी रौब और अकड़ पल भर में गायब हो गई, चेहरा उतर गया। पुलिस ने बिना किसी देरी के बुलेट को सीज कर दिया ।

चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि
“कोई भी हो, सड़क पर रौब दिखाने की कोशिश करे तो बर्दाश्त नहीं होगा। कानून सबके लिए बराबर है।”

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक करुणाशील और फैंटम दस्ता की टीम भी शामिल रही।

थाना प्रभारी का पुराना रिकॉर्ड भी सख्त
………………………………………
वर्तमान लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बीच में हुए गैर जनपद तबादले से पहले भेलूपुर थाना प्रभारी रहते हुए भी एक ऐसी बुलेट मोटरसाइकिल सीज की थी, जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा था “नंबर आई त लिखाई” जिस पर थाना प्रभारी ने कहा था “नंबर लिखाई तो थाने से जाई”। आज संयोग से वही अधिकारी लालपुर थाने की कमान संभाल रहे हैं। पुलिस की लगातार इस सख्ती से यातायात उल्लंघन करने वालों को साफ संदेश मिल गया है कि सड़कों पर रौब नहीं, कानून चलेगा।

इसे भी पढ़े   भारत झुकेगा नहीं, किसानों के हित सर्वोपरि हैं : प्रधानमंत्री

पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों में सिर्फ वाहन जब्त करना ही नहीं, चालान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। यह घटना यातायात अनुशासन बनाए रखने की दिशा में पुलिस प्रशासन का एक और मजबूत कदम मानी जा रही है।

वाराणसी पुलिस का सन्देश बिल्कुल साफ है सड़क किसी “राव साहब” की नहीं, बल्कि कानून की है। अब सड़कों पर घमंड दिखाने वालों को दो बार सोचना पड़ेगा!

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *