झारखंड भर्ती विवाद पर बोले खरगे
नई दिल्ली (जनवार्ता)। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी हर राज्य के विद्यार्थियों के साथ है। उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन सरकार से भी कोई गलती हुई है तो उससे जवाब मांगा जाएगा।

रांची में 25 जुलाई से छात्र भर्ती परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन एनडीए विधायकों ने भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग उठाई।

