अवयस्क को भगाकर जबरन शादी, पिता के व्हाट्सएप पर भेजी फोटो, प्राथमिकी दर्ज
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अवयस्क किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उससे जबरदस्ती शादी करके पिता के व्हाट्सएप नंबर पर फोटो भेजने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।पिता ने आरोप लगाया कि उनकी अवयस्क पुत्री को विगत माह 25 तारीख को शाम के समय दूसरे गांव के चंद्रभान नामक युवक पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी से जबरन शादी कर ली और शादी की तस्वीर पिता के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी।थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि पीड़ित पिता की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


