अयोध्या: बुर्का पहनकर ज्वेलरी लूट, गर्भवती महिला गिरफ्तार

अयोध्या: बुर्का पहनकर ज्वेलरी लूट, गर्भवती महिला गिरफ्तार

अयोध्या (जनवार्ता) । रामनगरी अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार में गुरुवार दोपहर एक महिला ने बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट की। नकली पिस्टल दिखाकर उसने 3.6 लाख रुपये के सोने के हार और चेन लूट लिए।

rajeshswari

पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में मामले का खुलासा कर दिया। लूट करने वाली महिला पायल (25) हिंदू निकली, जो 4 महीने की गर्भवती है। उसके साथ राहुल (27) भी शामिल था। दोनों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लूटे गए गहने, नकली पिस्टल और बाइक भी बरामद कर ली है।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। बुर्का पहनी महिला महेश ज्वेलर्स पहुंची। हार-चेन दिखाने के बहाने दुकानदार को व्यस्त रखा। पानी और समोसा मंगवाकर कर्मचारियों को बाहर भेजा। मौका पाकर काउंटर से गहने उठाए और नकली पिस्टल दिखाकर धमकी दी। फिर बाहर निकलकर राहुल के साथ बाइक पर फरार हो गई।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दोनों को उनके गांवों से पकड़ा। एडीजी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों बंटी-बबली बनकर लूट को अंजाम दे रहे थे।

पायल की पिछले साल शादी हुई थी। पति के साथ पंजाब में रहती थी और परीक्षा देने मायके आई हुई थी। राहुल कोई काम नहीं करता। दोनों के बीच दोस्ती बताई जा रही है।

पायल के पिता रामनवल ने बताया कि वह ताबीज बनवाने की बात कहकर घर से निकली थी। एसपी बलवंत चौधरी ने कहा कि दोनों बाहर भागने की तैयारी में थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों जेल पहुंच गए।

इसे भी पढ़े   अजय राय ने जलभराव को लेकर सरकार पर साधा निशाना

यह घटना राम मंदिर से करीब 45 किमी दूर हुई। व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता है और पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *