श्रद्धा और भावनाओं के बीच सम्पन्न हुई सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया की अंतिम अरदास,पूरे शहर ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धा और भावनाओं के बीच सम्पन्न हुई सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया की अंतिम अरदास,पूरे शहर ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी (जनवार्ता)।शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वाराणसी के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया की स्मृति में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम एवं अंतिम अरदास आज श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हो गया।

rajeshswari


दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब का भोग 8 अप्रैल को प्रातः उनके निवास, 79 गांधी नगर, सिगरा, वाराणसी पर सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत गुरुद्वारा गुरुबाग में अंतिम अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, व्यापारी एवं विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।
अंतिम अरदास के बाद गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति और भावुकता से ओतप्रोत रहा।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया को एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संतप्त परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती जगजीत कौर अहलुवालिया,पुत्र डा बलप्रीत सिंह अहलूवालिया सहित समस्त अहलुवालिया/छाबड़ा परिवार शामिल है।

इसे भी पढ़े   संदहा रिंग रोड पर भीषण हादसा: सीमेंट टैंकर पलटा, दो युवकों की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *