कैन्ट: हॉकी चौराहे पर अधिवक्ता से मारपीट, कार चालक पांच-छह साथियों संग फरार

कैन्ट: हॉकी चौराहे पर अधिवक्ता से मारपीट, कार चालक पांच-छह साथियों संग फरार

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया हॉकी चौराहे के समीप बुधवार को कार चालक और एक अधिवक्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कार चालक ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता पर हमला कर दिया।

rajeshswari

घटना की जानकारी मिलने पर कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं को आता देख कार चालक अपने साथियों के साथ कार छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष सिंह ने बताया कि वह शहर से बाहर हैं, लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि कार चालक और उसके पांच-छह साथियों ने मिलकर एक अधिवक्ता पर हमला किया है। उन्होंने थाना प्रभारी से बात कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी मनबढ़ युवक अधिवक्ताओं से उलझने का दुस्साहस न कर सके।

इसे भी पढ़े   बनारस रेल इंजन कारखाना ने रचा इतिहास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *