संविधान दिवस पर जनहित संकल्प पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आज, रोहनिया में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

संविधान दिवस पर जनहित संकल्प पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आज, रोहनिया में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

-भाजपा संविधान मानती नहीं बल्कि हटाना चाहती है-राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर जनहित संकल्प पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 26 नवंबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सरदार पटेल तालाब, करौता में आयोजित होगा। समारोह में हजारों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को नेवादा, सुंदरपुर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सरदार सेना के संस्थापक डॉ.आर.एस. पटेल ने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी सरदार सेना के दशकों के संघर्ष, त्याग, समर्पण और सामाजिक न्याय की विचारधारा का राजनीतिक स्वरूप है। पार्टी की स्थापना सामाजिक आंदोलनों को राजनीतिक शक्ति में बदलने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और यह संविधान मानती नहीं बल्कि हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। पार्टी संघर्षशील और ऊर्जावान युवा नेतृत्व को सदन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाई पटेल ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि रोहनिया की पहचान खेती-किसानी और ग्रामीण संस्कृति से है। किसानों की जमीन, आजीविका और अधिकारों की अनदेखी कर क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने किसानों की उपजाऊ जमीन की सुरक्षा, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसलों का उचित मूल्य, ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता होगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कानपुर : सपा विधायक के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *