चौबेपुर: बस के हॉर्न से बाइक अनियंत्रित, रोडवेज ने रौंदी महिला; चालक गंभीर घायल

चौबेपुर: बस के हॉर्न से बाइक अनियंत्रित, रोडवेज ने रौंदी महिला; चालक गंभीर घायल

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुबकियां गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही रोडवेज बस के हॉर्न से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक पर बैठी एक महिला सड़क पर गिर गई और रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरीदपुर (थाना चौबेपुर) निवासी शिवपूजन चौबे बुधवार शाम बाइक से उमरहा से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उमरहा स्थित एक मंदिर के पास इंद्रकला देवी पत्नी प्रवेश तिवारी (निवासी दरहावल, जिला गाजीपुर)ने उनसे लिफ्ट मांगी। शिवपूजन ने बाइक रोककर महिला को पीछे बैठा लिया और चौबेपुर की ओर बढ़ने लगे।जैसे ही वे डुबकियां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक रोडवेज बस ने जोरदार हॉर्न बजाया। अचानक तेज आवाज से बाइक चालक शिवपूजन घबरा गए और बाइक अनियंत्रित होकर डगमगा गई। इस दौरान पीछे बैठी महिला इंद्रकला देवी दाहिनी ओर सड़क पर जा गिरीं, जबकि चालक शिवपूजन बाईं ओर गिरकर घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने सड़क पर गिरी महिला को रौंदते हुए निकल गई और मौके से फरार हो गई।हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला और पुरुष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरतपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने इंद्रकला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चालक शिवपूजन चौबे का उपचार जारी है।पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार रोडवेज बस और उसके चालक की तलाश जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है

इसे भी पढ़े   वाराणसी : अलविदा की नमाज पर  सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *