वाराणसी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गाजीपुर में पलटी, 2 महिलाओं की मौत

वाराणसी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गाजीपुर में पलटी, 2 महिलाओं की मौत

डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी टूरिस्ट बस, 20 से अधिक घायल; महाराष्ट्र के 50 यात्री सवार

गाजीपुर,  (जनवार्ता)। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास गुरुवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार कई यात्री पलटने के दौरान पहियों के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, बस में महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। सभी यात्री वाराणसी में दर्शन-पूजन करने के बाद नेपाल घूमकर लौटे थे और गुरुवार सुबह वाराणसी से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए थे।


सुबह करीब 11 बजे, जैसे ही बस नैसारे गांव के पास पहुंची, वह अचानक बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पहले डिवाइडर से जोरदार टकराई, फिर तीन बार पलटी और अंत में सीधी खड़ी हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।


स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत की। कई यात्री बस के नीचे दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने मिलकर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक महिला की पहचान सरस्वती (70), निवासी बुलढाणा, महाराष्ट्र के रूप में हुई है, जबकि दूसरी मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्यूरी में रखवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुनील पांडे और एसपी डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र : सीओ की सरकारी गाड़ी ने महिला को रौंदा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *