कफ सिरप माफिया पर रेड कॉर्नर नोटिस

कफ सिरप माफिया पर रेड कॉर्नर नोटिस

वाराणसी (जनवार्ता) । कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के कथित सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार, दुबई में छिपे शुभम को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने उसके दुबई में होने की पुष्टि की है।

rajeshswari


शुभम पहले ही कोतवाली और रोहनिया थानों के मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। अब उसके खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी आगे बढ़ेगी।


इस मामले में पुलिस ने शुभम, उसके पिता भोला प्रसाद समेत 18 आरोपियों के खिलाफ 39 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इसमें फर्जी फर्म, ई-वे बिल, जीएसटी दस्तावेज, बैंक लेनदेन और कॉल डिटेल को शामिल किया गया है।


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सिंडिकेट से जुड़े 40 अन्य फर्म संचालकों की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क उत्तर भारत से नेपाल तक नशीले कफ सिरप की सप्लाई करता था।

इसे भी पढ़े   पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की तत्परता से बची तेलंगाना के युवक की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *