लिपि नगायच बनी अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट

लिपि नगायच बनी अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट

यूपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ  (जनवार्ता): योगी सरकार ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 12 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें अधिकांश 2022 बैच के युवा अधिकारी शामिल हैं, जो अभी ट्रेनिंग पीरियड पूरा कर चुके हैं। साथ ही 35 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।

rajeshswari

सबसे चर्चित तबादला आईपीएस राजकुमार मीणा (2022 बैच) का है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात राजकुमार मीणा को अब मिर्जापुर में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) बनाया गया है।

राजकुमार मीणा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने वर्ष 2018 में आईपीएस अधिकारी भारती मीणा से विवाह किया था। शगुन के रूप में उन्होंने महज एक रुपया लिया था, जो उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

प्रमुख तबादलों में सागर जैन (2019 बैच) को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहारनपुर से पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। सागर जैन अपने साहसिक कार्यों और 30 से अधिक एनकाउंटरों के लिए जाने जाते हैं।

मनोज कुमार रावत (2020 बैच) को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), संभल का प्रभार सौंपा गया है।

आयुष विक्रम सिंह (2020 बैच) अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), बहराइच गए हैं।

विनायक गोपाल भोसले (2022 बैच) को सहायक पुलिस अधीक्षक, सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), मेरठ बनाया गया है।

अंतरिक्ष जैन (2022 बैच) को सहायक पुलिस अधीक्षक, मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बुलंदशहर का पद मिला है।

इसे भी पढ़े   पांडेयपुर मानसिक अस्पताल से उन्नाव जेल का कैदी फरार, पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना

ट्विंकल जैन (2022 बैच) सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट पहुंच गई हैं।

लिपि नागायच (2022 बैच) को सहायक पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है।

ऋषभ रूणवाल (2022 बैच) को सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), सोनभद्र का जिम्मा सौंपा गया है।

आलोक कुमार (2022 बैच) सहायक पुलिस अधीक्षक, संभल से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी), प्रतापगढ़ गए हैं।

डॉ. ईशान सोनी (2022 बैच) को सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाया गया है।

मयंक पाठक (2022 बैच) को सहायक पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहारनपुर का पद दिया गया है।

शासन ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकांश तबादले प्रमोशन के आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ सामान्य रोटेशन के तहत हैं।

यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा युवा अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की दिशा में योगी सरकार का एक और कदम माना जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *