चंदौली : विश्व होम्योपैथिक दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लाभान्वित

चंदौली : विश्व होम्योपैथिक दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लाभान्वित

चंदौली (जनवार्ता) : होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की 271वीं जयंती के उपलक्ष्य में विश्व होम्योपैथिक दिवस शुक्रवार को चंदौली में धूमधाम से मनाया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने की। यह आयोजन वृद्धा आश्रम मधुपुर, चंदौली में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, पूर्व सदस्य होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड उत्तर प्रदेश डॉ. वृजेश कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सूरज तिवारी, वकील, समाजसेवी हरजीत सिंह, बृजेश राय, गणपत राय तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा एलोपैथी सीएचसी मधुपुर के चिकित्सकों द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 185 रोगियों का उपचार हुआ जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा 70 रोगी, आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा 35 रोगी, सीएचसी मधुपुर द्वारा 35 रोगी तथा योग सत्र में 45 रोगी शामिल हुए।

योग वेलनेस सेंटर चकिया की योग प्रशिक्षक श्रीमती सत्यभामा पटेल तथा योग सहायक श्रीमती अनुपम मिश्रा ने वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों को योगासन का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में कृषक विकास समिति के प्रबंधक गिरिजेश राय द्वारा वृद्धजनों को बस्त्र वितरित किए गए, जबकि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।

इस अवसर पर जनपद चंदौली में वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक रोगियों का उपचार करने वाले राष्ट्रीय होम्योपैथिक जिला अस्पताल देवई को प्रथम पुरस्कार तथा लेहरा को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रूपेश कुमार सिंह सचिव चिकित्सा सेवा संघ, डॉ. सनत कुमार जायसवाल तथा बा. विजय कुमार का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर में 1055 करोड़ की 470 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

जिले के समस्त होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि होम्योपैथी को जन-जन तक पहुँचाने और जरूरतमंदों की सेवा करने के प्रति जिला प्रशासन तथा होम्योपैथिक विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *