इस साल आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

इस साल आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली | आन मिलो सजना’ और ‘कटी पतंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022’ से सम्मानित किया जा रहा है।इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।  60-70 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं आशा पारेख को ये सम्मान बॉलीवुड में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। 

rajeshswari

आशा पारेख हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बहुत ही छोटी-सी उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म ‘मां’ से चाइल्ड एक्टर के तौर पर कदम रखा था। इसके बाद बाल कलाकार के रूप में ही उन्होंने आसमान, धोबी डॉक्टर, बाप बेटी जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1959 में उन्होंने शम्मी कपूर के अपोजिट फिल्म ‘दिल देके देखो’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस के काम किया। इस फिल्म में आशा पारेख को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वेटरन एक्ट्रेस ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा और उन्होंने तीसरी मंजिल, प्यार का मौसम, मेरा गांव मेरा देश जैसी सुपरहिट फिल्में दी।

सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘दादा साहेब फाल्के’ अवॉर्ड्स से अब तक कई बॉलीवुड सितारों को नवाजा गया है। साल 2012 में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय विलन एक्टर प्राण को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2013 में गीतकार गुलजार, 2014 में शशि कपूर, 2015 में मनोज कुमार, 2017 में विनोद खन्ना, 2018 में महानायक अमिताभ बच्चन और साल 2021 में साउथ और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े   'सच्‍ची मोहब्बत,मांग में भरा सचिन के नाम का सिंदूर…' ,ISI कनेक्शन और 'सीक्रेट जासूस' पर बोली PUBG वाली सीमा हैदर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *