यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम बर्खास्त

यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम बर्खास्त

नई दिल्ली । यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. पंडित की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की गई है।

rajeshswari

आदेश के अनुसार, सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र (सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स), सामाजिक विज्ञान संकाय में कार्यरत प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के विरुद्ध यौन उत्पीड़न की शिकायतों के संबंध में आंतरिक समिति (आईसी) ने जांच की थी। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सेवा नियमों के तहत बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश में कहा है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और उपलब्ध तथ्यों तथा आंतरिक समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया। केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली के नियम 11(ix) और संबंधित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सेवा नियमों का हवाला देते हुए प्रोफेसर को विश्वविद्यालय की सेवाओं से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है।

आदेश पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. पंडित के हस्ताक्षर हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इसे भी पढ़े   गाजीपुर: रामनाथ ठाकुर हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *