वाराणसी में पोस्टर-झंडे विवाद पर बवाल, ACP घायल; भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी में पोस्टर-झंडे विवाद पर बवाल, ACP घायल; भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी  (जनवार्ता)। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर और झंडे हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव हिंसा में बदल गया। हालात बिगड़ने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया।

rajeshswari


पथराव में सारनाथ के एसीपी विदुष सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में चोट आई है। इसके अलावा चोलापुर थाने के दो दरोगा भी जख्मी हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर चार आईपीएस, दो एसीपी समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एडीसीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पांच थानों की फोर्स और पीएसी भी बुलाई गई है।


पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के आयोजन की तैयारी के दौरान गांव में झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। एक पक्ष द्वारा लगाए जा रहे झंडे का दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिससे कहासुनी बढ़कर टकराव में बदल गई।


डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चक्का जाम और धरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   तेज़ आवाज वाले डीजे से बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने कराया बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *