सावन में गंगा घाटों पर एनडीआरएफ की अतिरिक्त तैनाती

सावन में गंगा घाटों पर एनडीआरएफ की अतिरिक्त तैनाती

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रावण मास में काशी आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गंगा घाटों और जल क्षेत्रों में अतिरिक्त बाढ़ एवं जल-राहत टीम तैनात की है।

rajeshswari


रविवार को कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने गंगा तट पर तैनात टीम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टीम को मोटरबोट, वाटर एम्बुलेंस, अत्याधुनिक बचाव उपकरण और अन्य जीवनरक्षक संसाधनों से लैस किया गया है। सावन मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीम को पूर्ण सतर्कता और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह के अवैध निर्माण पर वीडीए और नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *