हाइवे पर बड़ा हादसा टला, हेड कांस्टेबल की गाड़ी पलटी

हाइवे पर बड़ा हादसा टला, हेड कांस्टेबल की गाड़ी पलटी

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के हाइवे पर बहादुरपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। वाराणसी से अपने छोटे बेटे का इलाज कराकर गाजीपुर लौट रहे हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार सिंह की चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र कुमार सिंह (पुत्र गोरखनाथ सिंह, मूल निवासी युवराजपुर, जिला गाजीपुर) वाराणसी से अपने छोटे बेटे का इलाज कराकर वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।

rajeshswari

इसी दौरान जैसे ही वह बहादुरपुर कट के पास पहुंचे, सामने अचानक गिट्टी रखी हुई थी और आगे एक ट्रक हाइवे किनारे खड़ा था। ट्रक को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।जनवार्ता प्रतिनिधि से बातचीत में श्री सिंह ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया, “एनएचआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने गिट्टी रखी थी, और घटना होने के बाद उसे हटा लिया गया।”

यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर हाइवे पर इस तरह सामग्री रखना कितनी बड़ी लापरवाही है।हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार सिंह और उनके बेटे समेत वाहन में सवार अन्य लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।इस संबंध में जब थाना प्रभारी चौबेपुर, वीरेंद्र कुमार सोनकर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा, “सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि इतने बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। वहीं कई लोगों ने एनएचआई की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते न हटाई गई गिट्टी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है

इसे भी पढ़े   निर्माणाधीन यामाहा शोरूम में फाइबर रेलिंग गिरने से मजदूर की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *