वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण

वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण

वाराणसी। सेवा संकल्प माह के तहत सिगरा स्टेडियम में प्रस्तावित टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का गुरुवार को होटल ताज में अनावरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की विशेष उपस्थिति रही।

rajeshswari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा के बल पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें नई उम्मीद और आत्मविश्वास पैदा करने तथा खेल के माध्यम से समावेशी भारत का संदेश देने का है। अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतियोगिता की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव संजय चौरसिया ने किया। उन्होंने नितिन नवीन का आभार जताते हुए कहा कि दिव्यांगजन उनके साथ हैं। संयोजक वीरभद्र सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   चकबंदी लेखपाल पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन, जुड़वां भाई राहुल गुप्ता व रोहित गुप्ता, अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी, शशि भूषण त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह साजन, चंदन सिंह सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *