तिलक की खुशी मातम में बदली: हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, सात दिन बाद होनी थी शादी

तिलक की खुशी मातम में बदली: हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, सात दिन बाद होनी थी शादी

नालंदा (बिहार) । बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात आयोजित तिलक समारोह उस समय चीख-पुकार में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज सात दिन बाद होने वाली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार अपने मित्र मंटू कुमार के तिलक समारोह में शामिल होने अमावा गांव गया था। समारोह में डीजे पर नृत्य के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर मौजूद था। इसी बीच उसने जेब से देसी कट्टा निकाल लिया और कथित तौर पर उसे लोड करने लगा। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसे जा लगी।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और अन्य लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद समारोह स्थल पर सन्नाटा छा गया और परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस उस हथियार की तलाश में जुटी है, जिससे गोली चली थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक दिल्ली में रहकर काम करता था और अपनी शादी के सिलसिले में घर आया हुआ था। उसके खिलाफ पहले से अवैध हथियार रखने और लूटपाट जैसे मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज बताया जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मनीष कश्यप की रिहाई की मांग कर रहे समर्थक, 3000 KM पैदल चलकर पहुंच गए तमिलनाडु
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *