श्रावण से पहले छोटी काशी की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

श्रावण से पहले छोटी काशी की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

लखीमपुर-खीरी। श्रावण माह की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी शिव मंदिर और निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

rajeshswari


डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपी-पीसीएल को श्रावण शुरू होने से पहले निर्माण कार्य और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने दर्शन मार्ग, साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
निरीक्षण के बाद डीएम ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   शिंदे ने CM पर दे दिया वॉकओवर,कहा- BJPअपना मुख्यमंत्री बनाए
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *