महाराजगंज में जूतों के विवाद ने ली जान, बड़े भाई ने छोटे को कैंची से मार डाला

महाराजगंज में जूतों के विवाद ने ली जान, बड़े भाई ने छोटे को कैंची से मार डाला

महाराजगंज, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब जूतों को पहले पहनने की बात पर दो सगे भाइयों के बीच हुआ झगड़ा हत्या में बदल गया। घटना घुगली थाना क्षेत्र के चौमुख नौका टोला गांव में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोर और उसका 15 वर्षीय छोटा भाई ऑनलाइन मंगाए गए नए जूतों को लेकर आपस में उलझ गए। शुरुआती कहासुनी धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान बड़े भाई ने गुस्से में आकर पास में रखी कैंची उठाई और छोटे भाई पर कई वार कर दिए। हमले में छोटे भाई के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं।


घटना के बाद परिजन घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घुगली ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की जांच जारी है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

इसे भी पढ़े  
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *