दो दिवसीय दौरे पर आज शाम काशी पहुंचेंगे सीएम योगी

दो दिवसीय दौरे पर आज शाम काशी पहुंचेंगे सीएम योगी

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे।

rajeshswari

आगमन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां से वह काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बरेका गेस्ट हाउस जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे। दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन और पूरे दौरे के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उनके रूट पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे आम नागरिकों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं।

यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा, धार्मिक स्थलों के दर्शन और प्रधानमंत्री के आने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   बरेका में मेगा श्रमदान: टैगोर पार्क में स्वच्छता और हरित भविष्य का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *