रायपुर में भीषण गर्मी से राहत के इंतज़ाम तेज, जगह-जगह प्याऊ और कूलिंग शेल्टर शुरू

रायपुर में भीषण गर्मी से राहत के इंतज़ाम तेज, जगह-जगह प्याऊ और कूलिंग शेल्टर शुरू

रायपुर, (जनवार्ता) ।राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

rajeshswari


मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में आंशिक बदलाव संभव है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।


लू और हीट स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ORS, आवश्यक दवाओं और IV फ्लूड का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है और डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


आम जनता को राहत देने के लिए प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानों पर व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर प्याऊ लगाए गए हैं, जबकि भीड़भाड़ वाले बाजारों में पेयजल केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रमुख स्थलों पर कूलिंग शेल्टर भी तैयार किए गए हैं, ताकि लोग तेज गर्मी से बच सकें। हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जागरूकता अभियान और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और राहत व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़े   करीना कपूर खान को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस,प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब,धर्म के अपमान का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *