वाराणसी में CM योगी के दौरे पर सख्त ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 4 बजे से कई मार्गों पर बंदिश

वाराणसी में CM योगी के दौरे पर सख्त ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 4 बजे से कई मार्गों पर बंदिश

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज से शुरू हो रहे वाराणसी दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया गया है।

rajeshswari

यातायात पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शाम चार बजे के बाद विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा। खासकर बीएलडब्ल्यू (बरेका) परिसर में सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-5 रेलवे क्रॉसिंग और सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इन क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को पुलिस चौकी, एफसीआई गेट और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा।

अमर उजाला तिराहे से टेम्पो, ट्रैवलर, आर्मेनिया और क्रूजर वाहनों को शाम चार बजे के बाद लहुराबीर-मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहे, चांदपुर चौराहा, अखरी अंडरपास, मुढैला तिराहे, मंडुवाडीह तिराहे, बौलिया तिराहे, महमूरगंज, लहरतारा और भिखारीपुर जैसे प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को भी शाम चार बजे से डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज बसें, सवारी वाहन और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा तथा इन्हें मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

बौलिया तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को लहरतारा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा और इन्हें फुलवरिया आरओबी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। महमूरगंज आरओबी से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा तथा वाहनों को महमूरगंज चौकी की ओर मोड़ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   काशी-तमिल संगमम 4.0 के तहत फेस पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

वीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतः नियंत्रित रहेगी। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इन मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें, समय से पहले घर से निकलें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *