अर्दली बाजार में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अर्दली बाजार में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, एक घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड; जनहानि टली

वाराणसी  (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित उलफत बीबी हाता में मंगलवार को एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

rajeshswari


मकान मृतक शकील अहमद का बताया जा रहा है, जिसमें उनकी पत्नी साइना सिद्दकी अपने बच्चों के साथ रहती हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।


घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तीसरी मंजिल पर होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया और लपटें तेजी से फैलती रहीं।


बाद में अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की संयुक्त मशक्कत से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। आगजनी में घर का फर्नीचर, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए।
घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। बताया गया कि मकान मालिक साइना सिद्दकी, जो एक मदरसे में शिक्षिका हैं, उस समय जनगणना ड्यूटी पर थीं और उन्हें घटना की सूचना फोन पर दी गई।
फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   तेजस्वी किसान मार्ट का नवाँ स्टोर शुरू, महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई कमान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *