भाजपा के कार्यक्रमों से दूर रहेंगे छायाकार संजय गुप्ता

भाजपा के कार्यक्रमों से दूर रहेंगे छायाकार संजय गुप्ता

धक्का-मुक्की से नाराज, वीडियो वायरल

वाराणसी (जनवार्ता)। जिला मुख्यालय के पास कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना से नाराज संजय गुप्ता ने अब भाजपा के कार्यक्रमों से दूर रहने का ऐलान किया है।

rajeshswari

एक बड़े अंग्रेजी अखबार से जुड़े संजय गुप्ता विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने विरोध जताया, जिसके बाद संबंधित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में कुछ भाजपा कार्यकर्ता संजय गुप्ता को मनाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य पत्रकारों ने भी घटना का विरोध जताते हुए मीडिया कर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़े   तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *