घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.70 ग्राम हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार

घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.70 ग्राम हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)!  घोरावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23.70 ग्राम हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद हेरोइन की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

rajeshswari

जिले मे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई मंगलवार की देर – शाम को की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुंगेहरी नहर पुलिया से आगे तिलौली मार्ग पर घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 23.70 ग्राम अवैध हेरोइन, 1300 रुपये नकद तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हेरोइन को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न स्थानों पर बेचते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंकित कुमार कोल और अंकित पटेल के रूप में हुई है, जो करमा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अंकित कुमार कोल पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इस मामले में थाना घोरावल पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया है।

इसे भी पढ़े   निषाद राज सेवा समिति ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल, ठंड से मिली राहत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *