वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर: 42.2°C पर पहुंचा पारा, घाट और बाजार सूने

वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर: 42.2°C पर पहुंचा पारा, घाट और बाजार सूने

वाराणसी  (जनवार्ता)।प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से वाराणसी इन दिनों झुलस रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय शहर के प्रमुख घाटों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

rajeshswari


मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल तक गर्मी का यही प्रकोप जारी रहने की संभावना है, जबकि 28 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश या बूंदाबांदी से कुछ राहत मिल सकती है।


तापमान के आधार पर प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं वाराणसी प्रदेश में चौथे और देशभर में 12वें स्थान पर दर्ज किया गया। देश में सबसे अधिक तापमान झारसुगुड़ा में 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़े   लोहता : साड़ी व्यवसायी के घर से 10.5 लाख के नकदी और आभूषण चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *