गंगा सप्तमी पर काशी में आस्था का सैलाब, घाटों पर भव्य गंगा आरती और षोडशोपचार पूजन

गंगा सप्तमी पर काशी में आस्था का सैलाब, घाटों पर भव्य गंगा आरती और षोडशोपचार पूजन

वाराणसी, (जनवार्ता)। गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी काशी में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दशाश्वमेध घाट समेत विभिन्न घाटों पर आयोजित विशेष गंगा आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

rajeshswari


गंगा अवतरण दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर दीपदान किया और पूरे उत्साह के साथ आरती में भाग लिया। ललिता घाट स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर भी विधि-विधान से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।


इस दौरान मंदिर के अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया। पूजन के उपरांत मां गंगा को साड़ी अर्पित कर उनका विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भी गहरी आस्था और भक्ति भाव से इस आयोजन में सहभागिता की।


घाटों पर दीपों की रोशनी, घंटों की मधुर ध्वनि और मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। पूरा काशी क्षेत्र भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मां गंगा का अवतरण हुआ था। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बाद पसमांदा मुसलमानों के लिए आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेगी बीजेपी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *