गांव-गांव से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर, 28 अप्रैल के सम्मेलन की तैयारियां तेज

गांव-गांव से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर, 28 अप्रैल के सम्मेलन की तैयारियां तेज

वाराणसी, ( जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार सुबह रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जलालीपट्टी ग्रामीण इलाके में कर्दमेश्वर मंडल के पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

rajeshswari


हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बरेका मैदान में आयोजित होने वाले इस महिला सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से कम से कम दस महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक महिलाओं को सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री महिलाओं को संबोधित करेंगे और नारी वंदन अधिनियम सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महिलाओं की सुविधा के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था की जाएगी तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़े   साकेत नगर पार्क में चला स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *