मार्केट कपलिंग से पावर बाजार में आएगी एकरूपता: एनएसई

मार्केट कपलिंग से पावर बाजार में आएगी एकरूपता: एनएसई

वाराणसी (जनवार्ता)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) द्वारा जारी पावर मार्केट (ड्राफ्ट सेकंड संशोधन) नियम, 2026 का स्वागत किया है। इस प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य देश में “मार्केट कपलिंग” व्यवस्था लागू कर बिजली बाजार में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाना है।

rajeshswari


संशोधन के तहत ग्रिड इंडिया को आयोग की मंजूरी के बाद छह माह के भीतर पावर मार्केट कपलिंग प्रोसीजर (PMCP) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके माध्यम से विभिन्न पावर एक्सचेंजों को एकीकृत कर एक समान मूल्य निर्धारण प्रणाली विकसित की जाएगी।


एनएसई के अनुसार “वन नेशन, वन ग्रिड, वन प्राइस” की अवधारणा को साकार करने में मार्केट कपलिंग अहम भूमिका निभाएगा। वर्तमान में अलग-अलग पावर एक्सचेंजों पर बिजली की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है, जिसे यह व्यवस्था समाप्त करने में सहायक होगी।


मार्केट कपलिंग लागू होने के बाद एक केंद्रीकृत ऑपरेटर सभी स्पॉट पावर एक्सचेंज— पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (PXIL), इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (HPX)— से प्राप्त बोलियों को एक साथ मिलाकर एक समान मार्केट-क्लियरिंग प्राइस तय करेगा। इसके आधार पर सभी एक्सचेंजों में लेनदेन का निपटान किया जाएगा।


एनएसई ने बताया कि उसका मंथली इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट सेटलमेंट मॉडल वॉल्यूम-वेटेड एवरेज पर आधारित है, जो अधिक वैज्ञानिक और सटीक माना जाता है, जबकि कुछ एक्सचेंज साधारण औसत पद्धति अपनाते हैं।


उदाहरण के तौर पर, 20 अप्रैल 2026 तक अप्रैल माह के लिए एनएसई का मंथली मूविंग एवरेज ड्यू डेट रेट (MAVGD DDR) लगभग 3,802 रुपये प्रति मेगावाट-घंटा रहा, जबकि साधारण औसत के आधार पर यह करीब 4,442 रुपये प्रति मेगावाट-घंटा आंका गया। इस वजह से विभिन्न एक्सचेंजों के बीच लगभग 600 से 700 रुपये प्रति मेगावाट-घंटा का अंतर बना हुआ है।

इसे भी पढ़े   अमित शाह ने शुरू किया 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' समारोह;जानिए महत्व


एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि यह संशोधन पावर मार्केट में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्केट कपलिंग के शीघ्र क्रियान्वयन से स्पॉट और फ्यूचर्स बाजार मजबूत होंगे और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *