काशी से पीएम मोदी दिखाएंगे दो ट्रेनों को हरी झंडी, यूपी से महाराष्ट्र का कनेक्शन मजबूत

काशी से पीएम मोदी दिखाएंगे दो ट्रेनों को हरी झंडी, यूपी से महाराष्ट्र का कनेक्शन मजबूत

वाराणसी, (जनवार्ता):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सीधा रेल संपर्क और मजबूत होगा। इनमें प्रमुख रूप से बनारस से पुणे के हडपसर तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है।

rajeshswari


रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 22589/22590 नंबर की यह अमृत भारत एक्सप्रेस बनारस-पुणे-बनारस के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। 22 कोचों वाली यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम 6:15 बजे रवाना होकर करीब 30 घंटे की यात्रा के बाद तीसरे दिन रात 12:10 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी।


वापसी में यह ट्रेन हडपसर से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:50 बजे बनारस पहुंचेगी। इस ट्रेन का पहला ठहराव ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर होगा, जिससे भदोही जिले के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि ज्ञानपुर से पुणे के लिए यह पहली नियमित ट्रेन होगी।
ट्रेन कुल 20 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, मनमाड और अहमदनगर जैसे स्टेशन शामिल हैं।
इसके अलावा अयोध्या से मुंबई के बीच भी एक नई ट्रेन शुरू की जा रही है। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों का महाराष्ट्र से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को तेज, सुलभ और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

इसे भी पढ़े   गाजियाबाद में रिश्वत लेते आबकारी विभाग का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *