‘नारी शक्ति’ महासम्मेलन में बोले सीएम योगी — पीएम मोदी नए भारत के निर्माता
वाराणसी (जनवार्ता): धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी में मंगलवार को ‘नारी शक्ति’ का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। बरेका (बीएलडब्लू) मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नए भारत का निर्माता’ बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है और ‘नारी शक्ति’ देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।
सम्मेलन में सुरक्षा से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी महिलाओं द्वारा संभाली गई, जिसने आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री को ‘नमो घाट’ का मॉडल भी भेंट किया गया, जिसे काशी के विकास और आधुनिक स्वरूप का प्रतीक बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘नारी शक्ति’ की एकजुटता का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

