राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ
वाराणसी (जनवार्ता)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस कार्यालय परिसर कमिश्नरेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।


इस दौरान पुलिस आयुक्त ने सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान और देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी संविधान और कानून के प्रति निष्ठावान रहते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे एवं जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में योगदान देना सभी की जिम्मेदारी है।

