आज़मगढ़ में स्कूली बस की टक्कर से छात्र की मौत

आज़मगढ़ में स्कूली बस की टक्कर से छात्र की मौत

50 मीटर तक घसीटता गया, शव गोद में लेकर बिलखती रही मां

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रहे कक्षा 9 के छात्र की स्कूली बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र का शव बस में करीब 50 मीटर तक घसीटता गया। वहीं साइकिल करीब 100 मीटर तक घसीटती गई लेकिन बस नहीं रुकी। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना है। उधर, घटनास्थल पर पहुंची छात्र की मां अपने बेटे का शव गोद में लेकर बिलखती रही। यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाश गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *