बाबा कीनाराम स्थल पर 1 मई को 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह

बाबा कीनाराम स्थल पर 1 मई को 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह

वाराणसी (जनवार्ता) । क्री कुंड स्थित विश्व प्रसिद्ध अघोर पीठ, बाबा कीनाराम स्थल पर 1 मई को पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस के अवसर पर 55 जरूरतमंद नवयुवक-युवतियों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा।

rajeshswari

यह आयोजन अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के सौजन्य से किया जा रहा है, जो चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कार्यरत एक अग्रणी संस्था है।

संस्था के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण सिंह एवं महिला मंडल की संयोजिका श्रीमती रूबी सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विवाह कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के तहत 1 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हल्दी की रस्म होगी, जबकि रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि तक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम को समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   अवैध पशु मंडियों पर पुलिस-नगर निगम की छापेमारी, मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *