डिलीवरी से चंद दिन पहले अस्पताल के बाहर ऐसी हालत में दिखीं प्रेग्नेंट बिपाशा बसु

डिलीवरी से चंद दिन पहले अस्पताल के बाहर ऐसी हालत में दिखीं प्रेग्नेंट बिपाशा बसु

नई दिल्ली। शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म हुई जिसमें वो पिंक कलर का रिवीलिंग गाउन पहनकर कैमरे के सामने बिंदास लुक में नजर आईं। यहां तक कि कुछ वीडियो में वो पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर को लिपलॉक करते हुए भी दिखीं। वहीं अब डिलीवरी से कुछ दिन पहले बिपाशा बसु ऐसी हालत में अस्पताल के बाहर नजर आईं कि फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन फोटोज में बिपाशा बसु कार के अंदर और कार से बाहर उतरते हुए दिखीं।

rajeshswari

बिपाशा बसु की लेटेस्ट फोटोज मुंबई के खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल की हैं। प्रेग्नेंट बिपाशा बसु अस्पताल के बाहर कार के अंदर बैठी हुई दिखीं।

फोटोज में बिपाशा बसु ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुई थीं। इसके साथ ही व्हाइट कलर का मास्क लगाया हुआ था। वहीं बालों का बन बनाया था।

तस्वीरों में एक्ट्रेस बिना मेकअप नजर आईं। प्रेग्नेंसी की हालत में बिपाशा बसु हिंदुजा अस्पताल के अंदर कार से उतरकर जाती हुई भी दिखीं। ऐसे में हो सकता है कि एक्ट्रेस रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गई हों।

प्रेग्नेंट बिपाशा बसु की बिना मेकअप वाली ये फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गईं। कुछ दिन पहले ही बिपाशा बसु की गोद भराई की रस्म हुई। जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

आपको बता दें,बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का ये पहला बेबी है। शादी के 6 साल बाद दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट बिपाशा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज भी शेयर की थीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया।

इसे भी पढ़े   एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमय हालत में मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *