गुजरात स्थापना दिवस पर संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में निकली पदयात्रा

गुजरात स्थापना दिवस पर संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में निकली पदयात्रा

वाराणसी, (जनवार्ता)। गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार को उत्साहपूर्ण पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

rajeshswari


पदयात्रा विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक एकता और महिला सशक्तिकरण को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि गुजरात स्थापना दिवस राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक है। ऐसे आयोजन देश की विविधता में एकता की भावना को मजबूत करते हैं और युवाओं में राष्ट्रप्रेम जागृत करते हैं।


कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी विचारों का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन प्रो. विद्या कुमारी चन्द्रा और डॉ. विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों संयोजकों की सराहना की।


अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने इसे सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला प्रभावी आयोजन बताया।

इसे भी पढ़े   मकर संक्रांति 2025 तारीख,दान पुण्य मुहूर्त और महत्व
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *