भाजपा वाराणसी महानगर ने महिला, किसान और ओबीसी मोर्चा की कार्यसमितियां की घोषित

भाजपा वाराणसी महानगर ने महिला, किसान और ओबीसी मोर्चा की कार्यसमितियां की घोषित

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दी बधाई

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को गति देने के लिए महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की महानगर कार्यसमितियों की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की संस्तुति के बाद तीनों मोर्चों के अध्यक्षों ने अपनी नई टीमों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नई कार्यसमितियों में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के साथ विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

rajeshswari

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ऊर्जावान टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास संकल्पों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को वाराणसी के प्रत्येक घर और बूथ तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष प्रज्ञा पाण्डेय की कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर आरती पाठक, सरिता गुप्ता, साधना सिंह, उषा अग्रहरी, रीना पात्रो, उषा सिंह, रत्ना वर्मा एवं चंद्रकला विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर प्रीति पुरोहित, अमृता गुप्ता एवं विभव सिंह मनोनीत की गई हैं। मंत्री के रूप में पूनम जायसवाल, सरोज पासवान, संध्या पाण्डेय, पूजा शर्मा, सीमा यादव, सपना सिंह, अनीशा साही एवं सुषमा श्रीवास्तव को जिम्मेदारी मिली है। गौरी यादव कोषाध्यक्ष तथा नीलम चौबे और खुशीदा बेगम सह-कोषाध्यक्ष बनाई गई हैं। संगीता साहू को मीडिया प्रभारी और अनुराधा चतुर्वेदी एवं पूजा गुप्ता को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र शंकर सिंह पटेल की टीम में उपाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह मौर्य, गोपाल सिंह, रविन्द्र जायसवाल, राहुल जायसवाल, अशोक कुमार उर्फ संतोष सैनी, अवनीश गुप्ता, विवेक पाण्डेय राजू एवं आलोक देव मिश्र को मनोनीत किया गया है। महामंत्री पद पर जयप्रकाश विश्वकर्मा, अखिलेश चन्द्र पाठक एवं गोपाल जायसवाल को जिम्मेदारी मिली है। मंत्री पद पर सुनील सिंह राजपूत, कुसुमलता शर्मा, पवन यादव, अभिनेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, संजीव पाण्डेय, अजित कुमार सिंह नन्न्हे एवं अभिषेक कुमार सिंह दीपू मनोनीत हुए हैं। मनोज कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक सिंह पटेल एवं आनन्द कुमार घोष सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। विकास कुमार बघेल को मीडिया संयोजक, संदीप पटेल एवं अभिषेक जायसवाल को मीडिया सह-संयोजक, सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव को कार्यालय मंत्री तथा आकाश कृष्ण शर्मा एवं मनोज पटेल को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। पंकज बारी सोशल मीडिया संयोजक तथा अंकित राय एवं विकास कुमार सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसे भी पढ़े   होर्मुज संकट के बीच यूएई का बड़ा कदम, नई पाइलाइन से तेल निर्यात को मिलेगी रफ्तार

ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हीरा यादव की कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर शम्भू पटेल, अशोक सेठ, राहुल देव कसेरा, विशाल गुप्ता, डॉ. भारत भूषण यादव, अंकित यादव, दिनेश गुप्ता एवं अमित चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर शिवशंकर यादव, राकेश जायसवाल एवं योगेश वर्मा मनोनीत हुए हैं। मंत्री पद पर गोविन्द यादव, श्याम शर्मा, दीपक बारी, सुजीत कसेरा, जितेन्द्र निषाद, प्रीतिबाला चौरसिया, रोहित जायसवाल एवं राहुल मंगलेश जायसवाल को जिम्मेदारी मिली है। महेन्द्र सिंह झगडू को कोषाध्यक्ष तथा दीपक बिन्द एवं चन्द्रशेखर कुशवाहा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कन्हैया सेठ मीडिया संयोजक, सुबीर गुप्ता एवं राजू वर्मा मीडिया सह-संयोजक, अनुराग गुप्ता कार्यालय मंत्री तथा संजय कुमार पटेल एवं आकाश गुप्ता सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। विशाल सिंह मौर्य सोशल मीडिया संयोजक तथा संजय कुशवाहा एवं विकास गुप्ता सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

तीनों मोर्चों की कार्यसमितियों की घोषणा पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, प्रमील पाण्डेय, प्रमोद यादव मुन्ना, वैभव उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, मधुप सिंह, अमित खरे, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी एवं विनय सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *