9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एसीपी गिरफ्तार

9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एसीपी गिरफ्तार

पॉक्सो के तहत केस दर्ज

मुंबई  (जनवार्ता)। महानगर के वर्ली क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में एक एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) स्तर के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना वर्ली स्थित सिंह गार्डन इलाके की बताई जा रही है। आरोप है कि अधिकारी ने बच्ची के साथ अनुचित हरकत की। परिजनों की शिकायत पर वर्ली थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के साथ-साथ बीएनएस की धारा 74 और 79 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   120 करोड़ की ड्रग्स जब्त:तस्करी में एयर इंडिया का पूर्व पायलट शामिल,6 लोग गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *