दो साल पहले बनी TVK ने हिलाई तमिल राजनीति, जानिए कौन हैं ‘थलापति’ विजय

दो साल पहले बनी TVK ने हिलाई तमिल राजनीति, जानिए कौन हैं ‘थलापति’ विजय

नई दिल्ली (जनवार्ता)। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Vijay अब राजनीति के मंच पर भी बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में शानदार प्रदर्शन कर राज्य की राजनीति में नया समीकरण खड़ा कर दिया है। महज दो वर्ष पहले बनी इस पार्टी ने द्रविड़ राजनीति के पुराने समीकरणों को चुनौती दे दी है।

rajeshswari


विजय ने फरवरी 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी TVK की स्थापना की थी। इसी के साथ उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान किया। उनके इस फैसले ने तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म जगत दोनों में हलचल मचा दी थी। राजनीति में उतरने से पहले विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते रहे हैं। करीब 69 फिल्मों के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और करोड़ों प्रशंसकों का समर्थन हासिल किया।


22 जून 1974 को जन्मे विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर फिल्म निर्देशक हैं, जबकि मां शोभा चंद्रशेखर पार्श्व गायिका हैं। फिल्मी परिवार से जुड़े होने के कारण विजय ने बाल कलाकार के रूप में अभिनय शुरू किया था। मुख्य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘नालाया थीरपू’ रही। बाद में उन्होंने ‘थेरी’, ‘बीस्ट’, ‘शाहजहां’, ‘मिनसारा कन्ना’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों से बड़ी लोकप्रियता हासिल की। वर्ष 2023 में रिलीज हुई ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से “थलापति” कहकर बुलाते हैं।


विजय की कई फिल्में विवादों में भी रहीं। वर्ष 2013 में आई फिल्म ‘थलाइवा’ की टैगलाइन “टाइम टू लीड” को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। वहीं 2018 में रिलीज ‘सरकार’ पर सरकारी योजनाओं को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगे थे। हाल के वर्षों में उनकी फिल्म ‘जन नायगन’ भी विवादों में रही। सेंसर मंजूरी में देरी, विरोध-प्रदर्शन और ऑनलाइन लीक होने जैसी घटनाओं ने फिल्म को सुर्खियों में बनाए रखा।
विजय ने 2009 में अपने प्रशंसकों के संगठन “विजय मक्कल अय्यकम” की शुरुआत की थी। यह संगठन बाद में राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हुआ। 2022 के तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनावों में इस संगठन से जुड़े उम्मीदवारों ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2 फरवरी 2024 को विजय ने औपचारिक रूप से TVK के गठन की घोषणा की। राजनीति में आने के बाद उन्होंने एम.जी. रामचंद्रन, जे. जयललिता और एम. करुणानिधि को अपना आदर्श बताया।
सितंबर 2025 में करूर में विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर विजय ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। बेटा जेसन संजय फिल्म निर्देशन में कदम रख रहे हैं, जबकि

इसे भी पढ़े   बीजेपी में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *