संभल में डीएम को 17 बार कॉल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

संभल में डीएम को 17 बार कॉल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

संभल (जनवार्ता)। जिलाधिकारी के सरकारी नंबर पर बार-बार फोन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सरायतरीन क्षेत्र के नवाबखेल कच्चा बाजार निवासी अराफात को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, युवक ने 2 मई को जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर 17 बार कॉल किया। शुरुआत में उसने हालचाल पूछने की बात कही, लेकिन लगातार कॉल से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने लगा। बताया जाता है कि कुछ कॉल स्वयं डीएम ने रिसीव किए, जबकि अन्य कॉल कंट्रोल रूम के माध्यम से उठाए गए।

सूत्रों के मुताबिक, युवक बार-बार यही पूछता रहा कि “कोई कार्रवाई तो नहीं होगी?” बार-बार कॉल से मामला गंभीर होने पर पुलिस ने रविवार शाम उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने मजाक में और केवल हालचाल लेने के उद्देश्य से फोन किया था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी यह हरकत उसे जेल तक पहुंचा देगी।

इसे भी पढ़े   चेन्नई से मुंबई जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी,हलक में अटकी 172 यात्रियों की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *