मनीष हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

मनीष हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

वाराणसी (जनवार्ता) । फूलपुर थाना क्षेत्र में मनीष सिंह हत्याकांड से जुड़े फरार आरोपियों के साथ सोमवार को  मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ करखियांव क्षेत्र में उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि मनीष सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाशों की पहचान मनीष राजभर और आशीष राजभर के रूप में हुई है, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी मनीष सिंह हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे।

मुठभेड़ की सूचना पर एसीपी और फूलपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

फिलहाल दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   अष्टमी पर मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगाई भक्तो ने हाजिरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *