मोर्चा संयोजक पर नशे के कारोबार के आरोप से मचा विवाद, आबकारी अधिकारी को सौंपा पत्र

मोर्चा संयोजक पर नशे के कारोबार के आरोप से मचा विवाद, आबकारी अधिकारी को सौंपा पत्र

सोनभद्र (जनवार्ता)।  किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आबकारी कार्यालय पहुंचकर जिला आबकारी अधिकारी को पत्र सौंपा और मोर्चा संयोजक के खिलाफ की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत को फर्जी बताते हुए शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।

मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के अनुसार, आबकारी विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार साव ने उनके घर पहुंचकर माता-पिता से कथित तौर पर कहा कि उनके बेटे द्वारा नशे का कारोबार चलाया जा रहा है। इस दौरान घरवालों के फोन से संयोजक ने निरीक्षक से बातचीत की। निरीक्षक ने बताया कि उन्हें आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच के लिए भेजा गया था।

संदीप मिश्र का कहना है कि जांच के बाद निरीक्षक ने उन्हें बताया कि नशे के कारोबार से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिला। इसके बाद जब उन्होंने शिकायतकर्ता का नाम पूछा तो निरीक्षक ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए नाम बताने से इनकार कर दिया।

मोर्चा ने आबकारी अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शिकायत की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि जल, जंगल, जमीन और विंध्य एक्सप्रेसवे से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के कारण उन्हें परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन किसानों और जनपदवासियों के हितों से जुड़ा है और इसे जारी रखा जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, संजय बियार, दिनेश चेरो, सुरेश खरवार, अरविंद पटेल और रोहित मौर्य शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   तेज आंधी का कहर, सुकृत पुलिस चौकी में पेड़ गिरने से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *