पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, डीएम ने किया श्रमदान

पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, डीएम ने किया श्रमदान

सोनभद्र (जनवार्ता) । सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर स्वयं श्रमदान किया। उन्होंने करीब 45 मिनट तक सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में करीब 1000 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया।

rajeshswari

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी अभियान में उत्साह के साथ भाग लिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को बेचकर 2500 रुपये प्राप्त हुए। जिलाधिकारी की पहल पर यह राशि मंदिर के रख-रखाव और व्यवस्थाओं के लिए मंदिर को समर्पित कर दी गई।

मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए। इससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ का उद्देश्य सफाई को जनभागीदारी के साथ जन-आंदोलन बनाना है। अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इसे भी पढ़े   अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *