डीएम की एस्कॉर्ट जीप में बंदरों ने मचाया उत्पात,वृंदावन में छीना था चश्मा

डीएम की एस्कॉर्ट जीप में बंदरों ने मचाया उत्पात,वृंदावन में छीना था चश्मा

आगरा। आगरा में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। इस बार उत्पाती बंदर डीएम नवनीत सिंह चहल की एस्कॉर्ट जीप में घुस गए। जीप के अंदर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी के अंदर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। डीएम की एस्कॉर्ट जीप में बैठे बंदरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को डीएम नवनीत चहल कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उनकी एस्कॉर्ट के सिपाहियों ने गाड़ी परिसर में खड़ी कर दी। इसी बीच कुछ बंदर एस्कॉर्ट में घुस गए। बंदरों ने गाड़ी के अंदर रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया। जब सिपाहियों की नजर पड़ी तो उन्होंने बंदरों को भगाया।

कलेक्ट्रेट में आए फरियादियों ने डीएम की एस्कॉर्ट में बैठे बंदरों की तस्वीरें मोबाइल से खींच लीं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल दीं। बता दें कि डीएम नवनीत सिंह चहल जब मथुरा में तैनात थे, तब वृंदावन में निरीक्षण के दौरान बंदर उनके चश्मा उतारकर भाग गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़े   ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा,हाथी ने पेड़ पर चढ़कर तोड़े कटहल..
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *