सेतु हादसे से फोरलेन पुल निर्माण ठप

सेतु हादसे से फोरलेन पुल निर्माण ठप

भागलपुर (जनवार्ता)। विक्रमशिला सेतु के पोल संख्या-133 के पास हुए हादसे का असर गंगा पर बन रहे समानांतर फोरलेन पुल निर्माण पर पड़ने लगा है। पिछले तीन दिनों से निर्माण कार्य ठप है। हादसे के बाद नावों के बढ़े संचालन और निर्माण स्थल पर भीड़ के कारण एजेंसी को मशीनरी और सामग्री पहुंचाने में दिक्कत हो रही है।
निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बार्ज और कर्मियों को लाने-ले जाने वाली नावों को फिलहाल यात्रियों के परिवहन में लगाया गया है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। प्रतिदिन नौ ट्रिप के जरिए यात्रियों को ढोया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त डीजल खर्च भी बढ़ गया है।
परियोजना के तहत गंगा की धारा में बनने वाले 12 पिलरों में सात तैयार हो चुके हैं, जबकि पांच पर काम जारी है। कुल 40 पिलरों में से 33 का फाउंडेशन पूरा कर लिया गया है। पिलर पी-38 और ए-2 का हेमरहेड भी तैयार हो चुका है।
करीब 34 महीने से चल रही इस परियोजना को पहले मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसके 2028 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके राय ने बताया कि अब तक करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बरसात के बाद सेगमेंट चढ़ाने और सुपर स्ट्रक्चर लॉन्चिंग का काम शुरू किया जाएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   स्वप्नों के प्रकार और अर्थ | शुभ-अशुभ सपनों का रहस्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *