बर्थराकला में बंद मकान का तोड़ा ताला, 20 ग्राम सोने के मंगलसूत्र समेत लाखों के जेवरात और दोपहिया वाहन चोरी

बर्थराकला में बंद मकान का तोड़ा ताला, 20 ग्राम सोने के मंगलसूत्र समेत लाखों के जेवरात और दोपहिया वाहन चोरी

चौबेपुर(जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बर्थराकला में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह अपना मकान बंद करके बाहर नौकरी करने गए हुए थे।

rajeshswari

मंगलवार को उनके पड़ोसी चाचा (जो गांव की सड़क पर मकान बनाकर रहते हैं) ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है।पीड़ित के चाचा ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ चाचा घर के अंदर गए, तो देखा कि सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने घर में रखा एक दोपहिया वाहन, सोने का नथिया, मंगलसूत्र (20 ग्राम), बड़ा मंगलसूत्र (20 ग्राम), सोने का चेन (15 ग्राम), दो सोने की चूड़ियाँ (25-25 ग्राम), 26 लेडीज़ सोने की अंगूठियां तथा चांदी का पायल (ढाई सौ ग्राम) चुरा लिया। इसके अलावा चोरों ने मौजूद कैमरे को क्षतिग्रस्त कर डीबीआर मशीन भी उठा ली।पुलिस ने मौका मुआयना कर , चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   अखिलेश तनाव में, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें: केशव प्रसाद मौर्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *