गंगा कटान रोकने को 2.50 करोड़ की योजना

गंगा कटान रोकने को 2.50 करोड़ की योजना

वाराणसी  (जनवार्ता)। चिरईगांव ब्लॉक के ढाब क्षेत्र में गंगा किनारे होने वाली कटान रोकने के लिए 2.50 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हर वर्ष बाढ़ और कटान से प्रभावित होने वाले रामपुर, गोबरहा, छितौनी और मुस्तफाबाद गांवों के करीब पांच हजार लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। कई मकान, स्कूल और किसानों की जमीन गंगा के किनारे पहुंच गई थी।

rajeshswari

श्रम मंत्री अनिल राजभर की पहल पर परियोजना को मंजूरी मिली। विभाग ने 500 मीटर क्षेत्र में क्रेटेड बोल्डर और स्लोप पिचिंग से सुरक्षा दीवार बनाने की योजना तैयार की है। चुनार से बोल्डर मंगाए जाएंगे और जीआई वायर से बांधकर संरचना बनाई जाएगी।

मानसून से पहले कार्य पूरा करने के लिए मौके पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़े   फैक्ट्री से लौट रहे कारोबारी की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *